एसएसपी अजय सिंह जी ने “संगमन” के उद्देश्यों की सराहना की/ प्रतिनिधिमंडल ने भेंट किया “संगमन” का प्रतीक चिन्ह

Uttarakhand

देहरादून के जुझारू, जांबाज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से “संगमन” सामाजिक संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर “संगमन” का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवभूमि उत्तराखन्ड का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए भागीरथी प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक संस्था “संगमन” मा मुख्यमंत्री के इस संकल्प मे सक्रिय सहभागिता का निभा रहा है।

सामाजिक संस्था “संगमन” के प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक सुरेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व मे एसएसपी आवास पर अजय सिंह जी से भेंट कर संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया। श्री सिंह ने “संगमन” के उद्देश्यों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल मे संस्थापक सदस्य बिजेंद्र यादव, श्रीमती रचना गर्ग एवं रोहित गुप्ता भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *