पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना” के तहत पाएँ मुफ़्त बिजली एवं सब्सिडी

National Uttarakhand



भारतीय डाक विभाग एवं नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के समन्वय से संचालित “पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना” के माध्यम से प्रदेश का हर घर अब रोशन होगा ।
इसी कड़ी में उत्तराखंड डाक विभाग के पत्रवाहकों एवं फील्ड स्टाफ द्वारा घर – घर जाकर लोगों को इस योजना हेतु जागरूक किया जा रहा है । इस योजना के तहत एक किलोवाट से 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी । एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल एक दिन में लगभग 4 से 5.5 यूनिट बिजली उत्पन्न कर सकता है । सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का विवरण निम्नवत है:
औसत मासिक बिजली खपत
सौर योजना की क्षमता
सब्सिडी
0-150 यूनिट
1-2 KV
30,000 से 60,000
150-300 यूनिट
2-3 KV
60,000 से 78,000
300 से अधिक यूनिट
3 KV से अधिक
78,000

उक्त योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करके सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *