प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गाँव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात एक करके काम कर रहा है ताकि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतकर 2024 में मोदी जी को एकबार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देख सकें।

मोदी जी के गाँव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा सदस्यों द्वारा धर्मपुर माता मंदिर रोड स्थित Maxx Cure Hospital में पी0एल0 बिजल्वाण जी के नेतृत्व में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनकल्याण हित में चलाई जा रही योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, स्टार्ट- अप इंडिया सैनिक कल्याण हमारी अंत्योदय का मूलमंत्र, सशक्त किसान समृद्ध भारत, सबका साथ सबका विकास, सबका विशवास, आत्म निर्भर नारी सब पे भारी राष्ट्र प्रथम, सशक्त भारत, धार्मिक स्थलों का जीणोद्बार, हेरिटेज सकिर्ट का विकास जैसी योजनाओं से उपस्थित जनों को अवगत कराया ।

इस अवसर पर Maxx Cure Hospital के संस्थापक एवं समाज सेवी सुरेन्द्र गुप्ता जी द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से देश विकास के पथ आगे बढ़ रहा है वह नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किये गए प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

