
*देवभूमि उत्तरांचल के प्रथम मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ,भारत विकास परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी, भारत भारती संस्था के संयोजक,होप सामाजिक संस्था के महासचिव एवँ अन्य कई संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी एवँ 131 बार के रक्तदानी श्री योगेश अग्रवाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन अग्रवाल का आज प्रातः 4.00 बजे ईश्वर द्वारा प्रदत्त श्वासो को पूर्ण कर ब्रह्मलीन हो गयी है। मृत्यु उपरान्त श्री योगेश जी द्वारा श्रीमती सुमन अग्रवाल की इच्छाओं का सम्मान करते हुए उनके नेत्रों का दान मानवता हेतु सम्पन्न कराया। दधीचि देहदान समिति इस कठिन घड़ी में श्री योगेश जी को मानवता के लिये पुण्य सेवा दान के लिये नमन करती है। हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते है कि योगेश जी को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दे और मेरा विश्वास है कि मानवता के लिये सुमन जी नेत्रदान Ufff दो दृष्टि विहीन को ईश्वर की सृष्टि को देखने को अवसर मिलेगा अतः ईश्वर अपने चरणों मे स्थान देगे। हम सब दुख की धड़ी में श्री योगेश जी के साथ है। उनकी धर्मपत्नी के अंतिम संस्कार में केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी,पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर संघचालक चंद्रगुप्त विक्रम, पार्षद आलोक कुमार, गरिमा पुण्डीर, रेडक्रास के चैयरमेन डॉ एम एस अंसारी, बार कौंसिल के चैयरमेन राकेश गुप्ता,बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू, अपराध निरोधक समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा भाटिया, स.गुरजीत सिंह,अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बैरी तथा देहरादून एस एस कोठियाल, जनकल्याण अस्पताल के स्वामी डा संदीप आहुजा, पूर्व पुलिस अधिकारी पुष्पक ज्योति (IPS ) एडवोकेट नरेश मित्तल, एडवोकेट संग्राम सिंह पुंडीर राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांतीय वन व्यवस्था प्रमुख नीरज अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल,दून व्यापार संगठन के प्रमुख राजेन्द्र अग्रवाल आदि अनेक महानुभाव ने उपस्थित होकर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर योगेश अग्रवाल का ढांढस बंधवाया। उपरोक्त जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल ने सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशनार्थ प्रेषित की।
ॐ शान्ति ॐ। 🙏

