आजादी के अमृत महोत्सव में सभी लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंःउमेश शर्मा

Uttarakhand

देहरादून (संवाददाता)।WILL FIELD SCHOOL में आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित तिरंगा रैली में विधायक उमेश शर्मा (काउ) ने प्रतिभाग किया। WILL FIELD SCHOOL से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्कूल के छात्रों, एवं क्षेत्रीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । छात्रों का उत्साह देख विधायक उमेश शर्मा (काउ) ने कहा कि सही मायने में हमारे ये नौनिहाल देश का उज्व्वल भविष्य हैं।

देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष में आज क्षेत्राीय विधायक उमेश शर्मा (काउ) के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली की शुरूआत WILL FIELD SCHOOL से की गयी और माता मंदिर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का बड़े जोर-शोर से क्षेत्र की जनता ने भी स्वागत किया और देश की आजादी के प्रति अपना उत्साह दिखाया। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा (काउ) ने कहा कि हम सभी को देश के प्रति अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव में हम सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। इस अवसर पर WILL FIELD SCHOOL के प्रिन्सिपल राकेश काला ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। और साथ ही साथ हर घर तिरंगा अभियान तभी सफल होगा जब हर दिल तिरंगा होगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्यारेलाल बिजल्वाण, राकेश काला, हरीशचन्द्र यादव, बिजेन्द्र यादव, प्रेम सिंह गुसांई अमित चन्देल, बिलाल अहमद समेत सैकड़ों लोगों ने आजादी के अमृत महोत्सव रैली में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *