महाराज ने टूटे मालन पुल का किया निरीक्षण

कोटद्वार। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ बदरीनाथ रोड़ स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष […]

Continue Reading

शौर्य दिवस पर कारगिल युद्ध के शहीदों को सीएम धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देहरादून एवं पिथौरागढ़ में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय […]

Continue Reading

उत्तराखंड में मंत्रियों की संख्या पूर्ण करने की राज्यपाल से की मांग

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2022 के विधानसभा के आम चुनाव के उपरान्त से ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(1क) के अन्तर्गत निर्धारित मंत्रियों की न्यूनतम संख्या 12 न होने से मंत्रिपरिषद न रहकर मंत्रियों का समूह रह जाता है जिनकी सलाह पर कार्य करने का कोई प्रावधान संविधान में नहीं है। इसलिये ऐसी मंत्रियों की […]

Continue Reading

सी20 वर्किंग ग्रुप और अमृता विश्व विद्यापीठम ने देहरादून में नागरिक समाज संगठनों को सशक्त बनाने और संलग्न करने पर कार्यशाला का आयोजन किया

देहरादून –   भारत की जी20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी (टीएसटी) पर सी20 कार्य समूह ने नागरिक समाज संगठनों को सशक्त बनाने और संलग्न करने पर एक अत्यधिक सफल कार्यशाला आयोजित करने के लिए अमृता विश्व विद्यापीठम के साथ हाथ मिलाया। प्रतिष्ठित देहरादून टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर कहा कि टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे। उनके महान आदर्श हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करते […]

Continue Reading

सीएम ने केन्द्रीय सड़क मंत्री से भेंट कर राज्य में सड़क कनेक्टविटी व विभिन्न परियोजनाओं पर की चर्चा

देहरादूून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टीवीटी से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को कंडाली (बिच्छु घास) से बनी स्टॉल के साथ ही राज्य के अन्य स्थानीय उत्पाद भी भेंट किये। […]

Continue Reading

जनसुनवाई कार्यक्रम में 119 शिकायतें हुई दर्ज, डीएम ने सुनी जनशिकायतें

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें 119 शिकायते प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधित प्राप्त हुई जिनमें अवैध कब्जे, अतिक्रमण, दाखिला खारिज, भूमि सीमांकन के प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, एमडीडीए, पुलिस, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी […]

Continue Reading

राज्यपाल ने सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखण्ड से चयनित 15 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

देहरादून। राजभवन ऑडिटोरियम में सिविल सेवा-2022 में उत्तराखण्ड के सफल अभ्यर्थियों हेतु ‘‘सम्मान समारोह’’ आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2022 में उत्तराखण्ड से चयनित 15 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सभी सफल अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए […]

Continue Reading

मोरारी बापू ने ऋषिकेश से शुरू की द्वादश ज्योतिर्लिंग राम कथा ट्रेन यात्रा

ऋषिकेश । आध्यात्मिक गुरु व रामकथा मर्मज्ञ मोरारी बापू ने रविवार को ऋषिकेश से ज्योतिर्लिंग राम कथा यात्रा शुरू कर दी। सावन के पावन अधिकमास में आयोजित यह अद्वितीय यात्रा देश के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों तक जाएगी। इस कथा यात्रा की दो ट्रेनों का नाम कैलाश व चित्रकूट रखा गया है, इसे रवाना करने के लिए […]

Continue Reading

करंट हादसाः लापरवाही बरतने के आरोप में तीन गिरफ्तार

चमोली। 19 जुलाई को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट से हुई 16 मौतों का जिम्मेदार मानते हुए तीन आरोपियों को चमोली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक एसटीपी का संचालन कर रही कंपनी का सुपरवाइजर, एक यूपीसीएल का लाइनमैन और जल संस्थान गोपेश्वर का अपर सहायक अभियंता शामिल हैं। पुलिस […]

Continue Reading