यादव समाज विकास समिति देहरादून द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Uttarakhand

यादव समाज विकास समिति देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा यादव समाज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

देहरादून । आज दिनांक 16 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर यादव समाज विकास समिति देहरादून द्वारा स्काई गार्डन वैडिंग प्वाइन्ट, रिंग रोड, जोगीवाला, देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2025 का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव में यादव समाज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार यादव ने अपने विचार रखते हुए बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहां कि यदि समाज व स्वयं को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा के महत्व को हमें समझना होगा। अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव जी ने भी समाज के उत्थान के लिये कार्य करने का आहवान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनुराग यादव जी ने भी अपने विचार रखते हुए यादव समिति के सभी सदस्यों एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी विशिष्ट अतिथियों एवे यादव बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।
समिति के महासचिव मनोज कुमार यादव (एडवोकेट) जी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे मुख्य अतिथियों तथा वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाओं की उपस्थिति को भी उन्होंने प्रेरणादायी बताया।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता हमारी समूह भावना, एकता और समर्पण का परिणाम है।
इस अवसर पर यादव समाज विकास समिति के संरक्षक, डॉ0 वीकेश सिंह यादव, डॉ0 एच0 पी0 यादव, श्री सुनील यादव (स्वामी स्काई गार्डन) संदीप यादव, वी0पी0 यादव एडवोकेट (कोषाध्यक्ष) तथा कार्यकारिणी के सदस्य हर्ष यादव संगठन (सचिव), श्री रमेश प्रसाद यादव (संगठन सचिव), श्री दयाशंकर यादव (संगठन सचिव), श्री सियाराम यादव (प्रचार सचिव), श्री मुकेश यादव एडवोकेट (प्रचार सचिव), श्रीमती ललिता यादव (संगठन सचिव), श्री तारकेश्वर यादव, श्री सुरेश कुमार यादव, श्री विनोद यादव, श्री महेश कुमार यादव (प्रचार सचिव) का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही साथ कृष्ण भक्ति के गीतों से सभी उपस्थित यादव बंधुओ को मंत्रमुग्ध किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *