समान नागरिक संहिता का विधेयक छह फरवरी को विधानसभा से किया जाएगा प्रस्तुत -पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री

Uttarakhand

*सभी आशंकाएं होगीं निर्मूल साबित/ सभी के लिए अच्छा साबित होगा यह कानून -मुख्यमंत्रीदेहरादून -समान नागरिक संहिता लागू करना एक युगान्तकारी समय है,सारा देश उत्तराखन्ड की ओर देख रहा है।यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा परिसर मे पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण देश के लोग उतराखन्ड मे इस कानून के लागू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय राज्य की जनता से वादा किया गया था कि सत्ता मे आने पर सभी धर्मों के लिए एक समान कानून लागू करेगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून के प्रति किसी भी वर्ग ,किसी भी धर्म के लोगों को किंचित आशंका नहीं रखना चाहिए। यह कानून सभी के लिए अच्छा साबित होगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि कल छह फरवरी को यह विधेयक सदन मे पेश किया जाएगा। तदुपरान्त व्यापक चर्चा के उपरांत पास करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी दलो के सभी विधायकों से अपील की कि इस बिल का समर्थन कर सर्वसम्मति से पास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *