राजपुर में दूसरे नवरात्रि से श्रीरामलीला का भव्य आयोजन प्रारम्भ श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा इस वर्ष 75 वें वर्ष की हीरक जयंती रामलीला महोत्सव का आयोजन राजपुर में भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के प्रधान योगेश अग्रवाल के अनुसार 75 वें वर्ष के विशेष आयोजन में प्रभावी दृश्यो को दर्शाने हेतु स्क्रीन,यूं ट्यूब तथा मनोहारी चौपाईयों व गीत संगीत के साथ श्री राम लीला का मंचन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर से प्रारंभ होकर दि017 अक्टूबर 2024 तक स्थान श्री रामलीला भवन पंचायती धर्मशाला बिरगिरवाली राजपुर में किया जा रहा है । जिसमें राजपुर वार्ड सहित सिनौला, चालंग, गुनियाल गांव,कुठाल गेट, नागल,रायपुर, धनयाडी, बडासी,गढ़ी कैंट, डाकरा, सुभाषनगर, क्लेमेनटाउन आदि क्षेत्रों से श्रृद्धालु दर्शकों की भारी संख्या में उपस्थिति संभावित है।

