प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में उत्तराखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित

Uttarakhand

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक ग्राउंडिंग अनुपात के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
  • विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने प्रदान किया पुरस्कार
  • राज्य के लिए स्वीकृत 3,979 आवासों में से 1,867 आवासों की ग्राउंडिंग पूर्ण
  • वर्तमान में 2,332 आवासों के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त; 88 प्रतिशत आवासों का कार्य प्रारंभ
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत उत्तराखंड में 62,272 आवास स्वीकृत, 53,320 आवासों का निर्माण पूर्ण

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य द्वारा स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवासों का निर्माण प्रारंभ कराने अर्थात उच्चतम ‘ग्राउंडिंग अनुपात’ की उपलब्धि के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य” की श्रेणी में सम्मानित किया गया। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 05 अक्टूबर 2026 को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से निदेशक/अपर सचिव, शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड शासन श्री विनोद गोस्वामी तथा सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय श्री राजीव पांडे ने पुरस्कार ग्रहण किया।

श्री विनोद गोस्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के आवासविहीन पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के लिए भारत सरकार से कुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *