जिले भर में पौधारोपण के लिए गड्ढों के खुदान के साथ ही नर्सरियों से पौधों के उठान व गांव-गांव तक वितरण का सिलसिला आज भी जारी रहा

Uttarakhand

‘हरेला‘ पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिले में दो लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिला मुख्यालय परएनआईएम बैंड के हरेला वन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से इस अभियान की औपचारिक शुरूआत होगी। इस अभियान को लेकर जिले में वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। जिले भर में पौधारोपण के लिए गड्ढों के खुदान के साथ ही नर्सरियों से पौधों के उठान व गांव-गांव तक वितरण का सिलसिला आज भी जारी रहा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपदवासियों को ‘हरेला‘ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आम लोगों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं सहित तमाम जन-प्रतिनिधियों, विभागों व संगठनों से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आज ही समस्त स्थलों तक पौधों की आपूर्ति का काम संपन्न करने के निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विभाग परस्पर समन्वय से जुटे रहकर इस अभियान को सफल बनाएं और रोपित पौधों की देखभाल व सुरक्षा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *