“अभ्युदय वात्सल्यम” का 14 जनवरी पर”मकर संक्रांति उत्सव” का होगा यादगार आयोजन/ “गांएगे,बजाएंगे,उत्तरायणी कौतिक मनाएगे”-डा गार्गी मिश्रा, अध्यक्ष

Uttarakhand

देहरादून-शानदार,अभिनव आयोजन के लिए जानी जाने वाली संस्था “अभ्युदय वात्सल्यम” का एक यादगार आयोजन आगामी 14 जनवरी को “मकर संक्रांति उत्सव “आयोजित किया जा रहा है।
संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डा गार्गी मिश्रा द्वारा प्रदत्त जानकारी मे बताया गया है कि उत्तरायणी पर्व के रूप मे मनाए जाने वाले “मकर संक्रांति” पर्व को अभ्युदय वात्सल्यम हर्षोल्लास से मनाता रहा है।
डा गार्गी मिश्रा ने अवगत कराया कि भगवान सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि मे आते हैं,इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है।
डा मिश्रा ने बताया कि इस शुभ दिन को “गाएंगे,बजाएगें और उत्तरायणी कौतिक मनाएगे ” कार्यक्रम के रूप मे “अभ्युदय वात्सल्यम” द्वारा मनाया जा रहा है।

   कार्यक्रम के संयोजक डा अशोक कुमार मिश्र 'क्षितिज' ने बताया कि आगामी 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे से यमुना कालोनी , देहरादून मे अटल पार्क के निकट यह आयोजन किया जा रहा है। 'क्षितिज' जी ने सभी इष्ट मित्र, शुभचिंतकों से कार्यक्रम मे सहभागिता का अनुरोध किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *