मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

Uttarakhand

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कुमाऊं चंपावत स्थित श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव के दर्शन किए। वही इस शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुखशान्ति समृद्धि एवं खुशहाली की कांमना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पुर्ननिर्माण का भूमि पूजन करने का शौभाग्य जो मुझे देवभूमि के मुख्य सेवक के रूप में आज प्राप्त हुआ है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि सप्त ऋषियों ने जहाँ तपस्या की थी ऐसा पवित्र व आस्था के इस केन्द्र पर कोई किसी के बुलाने से नहीं आता यह महादेव का ही आशिर्वाद ही है कि मैं यहाँ पंहुचा हूँ। उन्होंने कहा कि सपतेश्वर प्राचीन मंदिर की स्थापना करने वाले बाबा भैरव गिरि ने जो स्वप्न देखा था आज वह स्वप्न मंदिर के भव्य व दिव्य पुर्ननिर्माण के रूप में पूर्ण होने जा रहा है। भविष्य में भी यहाँ के लिए अनेक योजनाएं सरकार बना रही है। जिसका लाभ क्षेत्रीय जनता को अवश्य मिलेगा।
उन्होंने अवगत कराया कि सरकार द्वारा सपतेश्वर के लिए 7 किमी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा उसके पूर्ण होने से निश्चित रूप यह स्थान स्वयं में जो भव्यता और दिव्यता से भरा है विकास की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना पुनः जागृत हुई है वहीं हमारी प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुर्ननिर्माण और जीर्णोद्वार के लिए कृत संकप्लिपए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से उत्तराखंड को महादेव की भूमि माना जाता है। यही कारण है कि गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को भगवान केदारनाथ की भूमि मानते हुए जहां केदारखंड पुकारा जाता है वहीं कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को कैलाश मानसरोवर की भूमि मानते हुए मानसखंड कहा जाता है। यही कारण है कि केदारखंड के मंदिरों को विकसित करने के साथ ही हम मानसखंड कॉरिडोर को भी विकसित करने कि दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिसके अंतर्गत कुमांऊ के गोलज्यू मंदिरए पाताल भुवनेश्वरए कोट भ्रामरी, गुरूगोरखनाथ, मॉ पूर्णागिरि, देवीधुरा, कैंचीधाम, बाल सुंदरी समेत अनेक मंदिरों को प्रथम चरण लिया है और दूसरे चरण में अन्य मंदिरों को लिया जायेगा। इसके लिए हम महायोजना तैयार कर रहे है और उसी अनुसार कार्य कर रहे है। सरकार चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए लगातार मिशन मोड़ में कार्य कर रही हैं।
वही इस दौरान जिला मुख्यालय में स्थित गोरलचोड़ मैदान को स्टेडियम का स्वरूप दिया जायेगाएइसके लिए विस्तृत डीपीआर बनायी जायेगी। टनकपुर स्थित साहसिक खेल केंद्र को संचालित करते हुए ऐरो स्पोटर्स गतिविधियों एवं आधारभूत ढांचा तैयार किया जायेगा।
सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पूरे स्थान का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा और यहा के स्नान घाट एवं अन्तिम संस्कार के स्थान का पुर्ननिर्माण एवं सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री बीएडीपी योजनान्तर्गत पौराणिक लधौन धूरा मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।
सिप्टि पंपिंग योजना को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।
वही इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत स्वीकृत लागत रुपए 81.97 लाख के पर्यटक आवास गृह टनकपुर का उच्चीकरणए स्वीकृत लागत रुपए 89.41 लाख के पर्यटक आवास गृह लोहाघाट का उच्चीकरणए स्वीकृत लागत रुपए 61.35 लाख के पर्यटक आवास गृह चंपावत का उच्चीकरण तथा स्वीकृत लागत रुपए 78.20 लाख के सिप्टी वाटरफाल का सौंदर्यीकरण एवं ट्रैक रूट का विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर में आयोजित होली गायनएझोड़ा गीत कार्यक्रम में भी सामिल होकर गायन किया।
इस अवसर पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारीए भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महराए पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महराए जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारीए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचाए प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपालए मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावतएएडीएम हेमंत कुमार वर्माए भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारीए मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिलवालए सुभाष बगोलीए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेए अध्यक्ष भाजयूमो गौरव पांडेए श्याम नारायण पांडेए जिला महामंत्री पूरन सिंह महराएविभिन्न विभागीय अधिकारीए जन प्रतिनिधि समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कलखुड़िया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *