घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर में बुधवार तड़के 6 बजे बादल फटने की घटना सामने आई

Uttarakhand

टिहरी। घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर में बुधवार तड़के 6 बजे बादल फटने की घटना सामने आई  है। बादल फटने से उफान पर आए बरसाती गदेरों ने नैलचामी में भारी तबाही मचाई है। बादल फटने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे बादल फटने की घटना हुई। पानी के साथ आए सैलाब ने सिंचाई नहरें, खेती और फसलों के साथ कई पुलों को तबाह कर दिया। जिस जगह पर बादल फटा है, वो स्थान घनसाली से करीब 20 किलोमीटर दूर है। नैलचामी में बादल फटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

थार्ती भटवाड़ा में 3 पुलिया क्षतिग्रस्त की सूचना है।

थार्ती-चिरबाटिया निर्माणाधीन (pwd) मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त।

नेलचामी गाड़ का जल स्तर बढ़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *