कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल, टिहरी से मिल सकता है टिकट

Uttarakhand

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में किशोर उपाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद नरेश बसंल समेत तमाम नेता उपस्थित रहे। भाजपा किशोर उपाध्याय को टिहरी सीट से चुनाव लड़ा सकती है।

इससे पूर्व बुधवार को कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हें सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। उपाध्याय को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी और उनके हर मूवमेंट को संदेह की नजर से देखा जा रहा था। कभी पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही। अटकलों के दौर के बीच किशोर ने कहा था कि वनाधिकार के मुद्दे पर वे सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं।
बीते दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया था। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाने का आदेश जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *